गांधी जयंती पर तहसील परिसर में चला स्वच्छता अभियान, एसडीएम ने कहा कि स्वच्छता बेहतर समाज की नींव
जमानियां। गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान का आयोजन हुआ। एसडीएम निधि के साथ तहसील राजस्व कर्मियों सहित सेंट मेरीज कान्वेंट स्कूल के छात्र और छात्राएं, शिक्षक शामिल रहे। इस दौरान एसडीएम सुश्री निधि ने कहा कि स्वच्छता के महत्व पर जोर दिया जाना चाहिए। इस दौरान झाड़ू चलाकर परिसर की आसपास साफ सफाई किया। उन्होंने कहा कि पूज्य महात्मा गांधी ने कहा था। प्रत्येक व्यक्ति को अपना सफाई कर्मी स्वयं करना चाहिए। इसी विचार को जन-जन तक पहुंचाने और स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने के उद्देश्य से तहसील मुख्यालय परिसर में गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान सेंट मेरीज कान्वेंट स्कूल छात्र छात्राओं सहित शिक्षक, राजस्व कर्मियों के साथ अन्य लोगों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। और आसपास में साफ किया गया। तहसीलदार जितेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार, राहुल कुमार, संदीप, अजय यादव, अरुण कुमार सिंह ने स्वच्छता अभियान में सहभागिता की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता बेहतर समाज की नींव है। कुमार ने लोगों से अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील करते हुए। कहा कि सामूहिक प्रयास से बेहतर समाज और विकसित भारत के निर्माण में योगदान दिया जा सकता है।

