लखनऊ: गाजीपुर की मोहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक सुहेब उर्फ मन्नू अंसारी राज्यसभा नामांकन कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रो. राम गोपाल यादव और धनराज नाथवाणी के राज्यसभा चुनाव के लिए हुए नामांकन में शिरकत की।
नामांकन प्रक्रिया के दौरान विधायक मन्नू अंसारी ने दोनों नेताओं को अपनी आत्मीय शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अनुभव और नई ऊर्जा के तालमेल पर जोर देते हुए कहा कि यह संयोजन देश और प्रदेश के विकास के साथ-साथ जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को संसद में और अधिक मजबूती से उठाने का काम करेगा।
विधायक ने दोनों नेताओं के सफल, प्रभावी और उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि उनका यह कार्यकाल जनसेवा और राष्ट्र निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा।

