गाजीपुर। गांधी जयंती के अवसर पर जिला प्रशासन एवं खेल कार्यालय गाजीपुर के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को नेहरू स्टेडियम, गोराबाजार में महिला एवं पुरुष वर्ग की 5 किलोमीटर क्रॉसकंट्री रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सुबह 6:30 बजे शुरू हुई इस प्रतियोगिता में 105 बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर खेल प्रतिभा और फिटनेस का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ उपजिलाधिकारी सदर विनोद कुमार जोशी ने हरी झंडी दिखाकर किया। दौड़ नेहरू स्टेडियम से प्रारंभ होकर पीजी कॉलेज चौराहा, आदर्श बौद्ध इंटर कॉलेज होते हुए चमड़ा गोदाम तक पहुंची और उसी मार्ग से वापस लौटकर नेहरू स्टेडियम के मुख्य गेट पर समाप्त हुई।
मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को गांधी जयंती की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गाजीपुर का नाम रोशन करने का आशीर्वाद दिया।
बालक वर्ग में विजेता
प्रथम—प्रदुम्मन यादव, द्वितीय—अन्ना यादव, तृतीय—मोनू यादव, चतुर्थ—बृजेश बिंद, पंचम—राम सिंह तथा षष्ठम—अभिनन्दन यादव रहे।
बालिका वर्ग में विजेता
प्रथम—अंकिता विश्वकर्मा, द्वितीय—अनन्या सिंह, तृतीय—निक्की, चतुर्थ—रागिनी, पंचम—वंशिका यादव तथा षष्ठम—वंदना गुप्ता रहीं।
पुरस्कार वितरण जिला युवा कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक विजय (खेलो इंडिया एथलेटिक्स कोच), नागेंद्र यादव एवं जुगनू वारिस रहे।
कार्यक्रम में योगेंद्र यादव, राधेश्याम सिंह यादव, प्रेमचंद यादव, बृजेश कुमार, प्रदीप राय, योगेंद्र सिंह, मु. मोईन, चंदन यादव, संगीता यादव, अंजनी वर्मा, जैनेन्द्र कुमार सहित खेल विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। अंत में क्रीड़ा अधिकारी देवी प्रसाद ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

