गाजीपुर, जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने संयुक्त रूप से आमघाट गांधी पार्क में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। तथा मसूरिया दिन पासी जी की भी जयंती मनाई गई। तथा इस अवसर पर प्रभात फेरी भी निकाली गई , एवं शहर कांग्रेस कैंप कार्यालय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री और मसूरिया दिन पासी के जीवन और उनके योगदान पर चर्चा की गई।
जिला अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों पर चलकर ही हम देश की समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा इन महापुरुषों के दिखाए रास्ते पर चलेगी।
शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन से हमें सादगी और निष्ठा की प्रेरणा मिलती है। हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।
पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे एवं पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ मार्कंडेय सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने देश की आजादी और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने कहा कि हमें महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों पर चलकर देश की समस्याओं का समाधान करना चाहिए। हमें उनकी विरासत को बचाए रखना चाहिए और आने वाली पीढ़ियों को इसके बारे में बताना चाहिए।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बटुक नारायण मिश्रा अजय कुमार सिंह जनक कुशवाहा अजय कुमार श्रीवास्तव ज्ञान प्रकाश सिंह राघवेंद्र चतुर्वेदी चंद्रिका सिंह राजीव सिंह हामिद अली राजेश गुप्ता विद्याधर पांडे राम नगीना पांडे रईस अहमद छोटेलाल गौतम लालमोहम्मा हरिओम यादव मंसूर जैदी आशुतोष गुप्ता महबूब निशा सुमन चौबे राघवेंद्र राम अखिलेश यादव आलोक यादव जेपी पांडे महेंद्र कुशवाहा ओम प्रकाश पांडे शशांक उपाध्याय सुधांशु त्रिवेदी राशिद सदानंद गुप्ता पारस उपाध्यक्ष महेंद्र कुशवाहा शशिभूषन राय मिलिंद सिंह अयूब अंसारी जीशान जलाली कृष्णा तिवारी चंद्रशेखर इरफान देवेंद्र सिंह जलाल अब्बासी ताहिर अब्बासी राफे बिनोद पाण्डे आदि लोग उपस्थित रहे।

