गाजीपुर। थाना गहमर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही और मिशन शक्ति टीम के प्रयास से भटकी हुई महिला को सकुशल उसके परिजनों से मिलाकर मानवीय संवेदना की मिसाल पेश की।
दिनांक 05 अक्टूबर 2026 को ग्राम पचौरी से एक महिला के भटककर आने की सूचना पीआरवी-8772 पर मिली। सूचना मिलते ही थाना गहमर के उपनिरीक्षक इन्दु कुमार तिवारी मय हमराह मौके पर पहुंचे और महिला को सुरक्षित थाना गहमर लाए।
थाने पर महिला को मिशन शक्ति केन्द्र में महिला आरक्षी किरन यादव एवं मोनी देवी की देखरेख में सुरक्षित रखा गया। मिशन शक्ति टीम ने महिला से उसके परिजनों के संबंध में जानकारी जुटाई और लगातार प्रयास करते हुए उसके पिता तेजबली एवं चचेरे भाई हरेन्द्र कुमार, निवासी ग्राम ढेकवा, तहसील व थाना मड़िहान, जनपद मिर्जापुर से संपर्क स्थापित किया।
इसके बाद महिला को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। महिला को सकुशल पाकर परिजनों ने गहमर पुलिस एवं मिशन शक्ति केन्द्र टीम का आभार व्यक्त किया।
पुलिस टीम: उपनिरीक्षक इन्दु कुमार तिवारी मय हमराह एवं महिला आरक्षी किरन यादव, थाना गहमर, जनपद गाजीपुर।

