गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मरदह पुलिस और स्वाट टीम ‘B’ को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 114.21 ग्राम नशीला पाउडर एमडी (एमए) बरामद कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। बरामद नशीले पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 11 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, 05 अक्टूबर 2026 को संयुक्त टीम ने वाराणसी-गाजीपुर मार्ग पर कछुहरा पुलिया से करीब 50 मीटर आगे, बनारस से मऊ लेन पर चेकिंग के दौरान दोनों अभियुक्तों को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उक्त नशीला पदार्थ मुंबई से लाया गया था और उसे बेचने की फिराक में थे।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान प्रिन्स कुमार उर्फ गोलू (22 वर्ष), निवासी दुर्खुशी थाना मरदह और अभिषेक कुमार (21 वर्ष), निवासी बरेन्दा थाना मरदह के रूप में हुई है।
बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना मरदह में मु0अ0सं0 303/2026, धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक थाना मरदह मय पुलिस टीम तथा स्वाट टीम-B के प्रभारी उपनिरीक्षक शिवमणि त्रिपाठी मय टीम की अहम भूमिका रही।

