गाजीपुर। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बुधवार को 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसी क्रम में गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा का स्थानांतरण कर उन्हें बलिया का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
वहीं, जालौन के पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह को गाजीपुर की कमान सौंपी गई है। वह अब जिले के नए पुलिस अधीक्षक (SP) के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे।
वहीं, डॉ. ईरज राजा के बलिया स्थानांतरण की खबर से गाजीपुर पुलिस महकमे में भी बदलाव की चर्चा तेज हो गई है।

