लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आईपीएस अधिकारियों के तबादले से जुड़ी सूची सामने आई है। सूची में 16 आईपीएस अधिकारियों के नाम शामिल हैं। इसमें गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा का भी तबादला किया गया है। उन्हें अब पुलिस अधीक्षक, जनपद बलिया की जिम्मेदारी दी गई है।

डॉ. ईरज राजा वर्ष 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वह वर्तमान में गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे।

इन अधिकारियों के भी हुए तबादले

कुंवर अनूप सिंह (2013 बैच) — पुलिस अधीक्षक, जौनपुर से पुलिस अधीक्षक, पीएसी मुख्यालय लखनऊ।

यशवीर सिंह (2013 बैच) — पुलिस अधीक्षक, बस्ती से पुलिस अधीक्षक, जौनपुर।

रवीना त्यागी (2014 बैच) — पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ से पुलिस अधीक्षक, बाराबंकी।

संजय कुमार (2014 बैच) — वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर से सेनानायक, 04वीं वाहिनी पीएसी प्रयागराज।

ओमवीर सिंह (2014 बैच) — पुलिस अधीक्षक, बलिया से पुलिस अधीक्षक, बस्ती।

कुंवर ज्ञानंजय सिंह (2016 बैच) — पुलिस अधीक्षक, हापुड़ से पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज।

कमलेश बहादुर (2017 बैच) — पुलिस अधीक्षक, मऊ से पुलिस अधीक्षक, लोक शिकायत, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, यूपी, लखनऊ।

अर्चित विजयवर्गीय (2017 बैच) — पुलिस अधीक्षक, बाराबंकी से पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ।

सर्वेश कुमार मिश्रा (2018 बैच) — सेनानायक, 04वीं वाहिनी पीएसी प्रयागराज से पुलिस अधीक्षक, मऊ।

विनय कुमार सिंह (2018 बैच) — पुलिस अधीक्षक, जालौन से पुलिस अधीक्षक, गाजीपुर।

सूरज कुमार राय (2018 बैच) — पुलिस अधीक्षक, बागपत से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर।

चिराग जैन (2020 बैच) — पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, आजमगढ़ से पुलिस अधीक्षक, नगर, बरेली।

मानुष पारिक (2020 बैच) — पुलिस अधीक्षक, नगर, बरेली से पुलिस अधीक्षक, नगर, आजमगढ़।

सूची में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सतीश गणेश और भगवान स्वरूप के अतिरिक्त प्रभार से जुड़े बदलाव भी दर्ज हैं।

गाजीपुर को मिलेगा नया एसपी

डॉ. ईरज राजा के तबादले के बाद विनय कुमार सिंह को गाजीपुर का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वह इससे पहले जालौन के पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे।