गाजीपुर, 28 सितम्बर 2026।
जनपद गाजीपुर के समस्त थानों में सोमवार को प्रतिदिन की भाँति जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने थाने पहुंचे शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना।
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों को संबंधित अधिकारियों द्वारा संज्ञान में लेते हुए उनके त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं को उनकी समस्याओं के समाधान के संबंध में आवश्यक जानकारी भी उपलब्ध कराई।
पुलिस द्वारा जनसुनवाई के माध्यम से आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने तथा लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। जनपद के सभी थानों में नियमित रूप से जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया को प्रभावी बनाया जा रहा है।

