गाजीपुर, 28 सितम्बर 2026।
जनपद गाजीपुर पुलिस विभाग में आज खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार (उ0नि0-960540657) को उपनिरीक्षक पद से निरीक्षक पद पर पदोन्नति होने पर स्टार लगाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने पदोन्नत निरीक्षक जितेंद्र कुमार को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं तथा नए दायित्वों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने जनता की सेवा एवं कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए नए उत्साह के साथ कार्य करने का संदेश दिया।
पदोन्नति के इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने निरीक्षक जितेंद्र कुमार के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

