गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नन्दगंज पुलिस को बुधवार को महत्वपूर्ण सफलता मिली। पुलिस टीम ने थाना नन्दगंज में दर्ज मु0अ0सं0 311/2026 से संबंधित वांछित एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया।

पुलिस के अनुसार, 16 सितंबर 2026 को उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव मय हमराह मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए ग्राम पहलवानपुर पुलिया, थाना नन्दगंज क्षेत्र में पहुंचे। यहां पुलिस टीम ने मुकदमा अपराध संख्या 311/2026 में वांछित बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया।

मामला धारा 115(2), 309(4) बीएनएस से संबंधित बताया गया है। पुलिस ने बाल अपचारी को अभिरक्षा में लेने के बाद नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, बाल अपचारी का आपराधिक इतिहास भी दर्ज है, जिसमें थाना नन्दगंज में मु0अ0सं0 311/2026, धारा 115(2), 309(4), 317(2) बीएनएस शामिल है।

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव मय हमराह, थाना नन्दगंज शामिल रहे।