गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत करीमुद्दीनपुर पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, 550 रुपये नकद और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
उपनिरीक्षक कृपाशंकर मिश्रा मय हमराह पुलिस टीम द्वारा थाना करीमुद्दीनपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0 254/2026, धारा 303(2) बीएनएस तथा मु0अ0सं0 255/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के नीचे अंडरपास, ग्राम गांधी नगर के पास से दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान दिलीप राजभर पुत्र मनोज राजभर, निवासी ग्राम नागपुर, थाना रसड़ा, जनपद बलिया, उम्र 22 वर्ष तथा बलवन्त राजभर पुत्र धनन्जय राजभर, निवासी ग्राम मिर्जापुर, थाना रसड़ा, जनपद बलिया, उम्र करीब 20 वर्ष के रूप में हुई।
पुलिस के अनुसार, दिलीप राजभर के कब्जे से 250 रुपये, एक .315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस, जबकि बलवन्त राजभर के पास से 300 रुपये और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई। गिरफ्तारी के बाद दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कृपाशंकर मिश्रा मय हमराह थाना करीमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर शामिल रहे।

