गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गहमर पुलिस को शुक्रवार को महत्वपूर्ण सफलता मिली। थाना गहमर में दर्ज मु0अ0सं0 209/2026, धारा 69/89/351(3) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त सज्जाद खान को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, 25 सितंबर 2026 को उपनिरीक्षक इन्दु कुमार तिवारी मय हमराह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण एवं तलाश वांछित अभियुक्त में जुटे थे। इसी दौरान मुखबिर खास से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को पीड़िता के घर के पास से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सज्जाद खान पुत्र शकील खान, निवासी ग्राम छाता करारी, थाना/जिला भभुआ, बिहार, हाल पता वार्ड नंबर-6 शकुंतला नगर, थाना दिलदारनगर, जनपद गाजीपुर, उम्र करीब 23 वर्ष के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध थाना गहमर में उक्त मुकदमा पंजीकृत है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक इन्दु कुमार तिवारी मय हमराह पुलिसकर्मी, थाना गहमर, जनपद गाजीपुर शामिल रहे।

