गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गहमर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए चोरी की दो मोटरसाइकिलों और .315 बोर के तमंचे व जिंदा कारतूस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
उपनिरीक्षक संजय कुमार यादव, चौकी प्रभारी कामाख्या, मय हमराह पुलिस टीम ने मुखबिर खास की सूचना पर करहियां मोड़ के पास घेराबंदी कर अभियुक्त विकास कुमार भारती पुत्र छविनाथ राम, निवासी ग्राम बसुका, थाना गहमर, जनपद गाजीपुर, उम्र करीब 22 वर्ष को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से दो चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद हुईं। इनमें एक नीले रंग की बजाज कावासाकी मोटरसाइकिल, जिसका चेचिस नंबर DFFBJA20652 है, तथा दूसरी काले रंग की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल शामिल है। तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से एक .315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया।
बरामदगी के आधार पर थाना गहमर में मु0अ0सं0 210/2026, धारा 317(2), 318(4) बीएनएस एवं 3/25 आयुध अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बरामदगी
एक नीले रंग की बजाज कावासाकी मोटरसाइकिल
एक काले रंग की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल
एक .315 बोर तमंचा
एक जिंदा कारतूस .315 बोर
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक संजय कुमार यादव, चौकी प्रभारी कामाख्या, मय हमराह थाना गहमर शामिल रहे।

