गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जंगीपुर पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 19 सितंबर 2026 को थानाध्यक्ष जंगीपुर मय हमराह क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए विक्रम चौधरी (32 वर्ष), पुत्र रामकृत राम, निवासी वार्ड नंबर-1 गजनफर नगर, कस्बा जंगीपुर को कस्बा जंगीपुर से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त मु0अ0सं0 233/25, धारा 115(2), 352, 351(3) बीएनएस तथा 3(1)R, 3(1)S, 3(2)VA एससी/एसटी एक्ट, थाना जंगीपुर से संबंधित वारंटी है।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में थानाध्यक्ष जंगीपुर मय हमराह पुलिस टीम शामिल रही।

