गाजीपुर। मौसम विभाग लखनऊ ने जनपद गाजीपुर में मेघगर्जन, वज्रपात, तेज हवा तथा हल्की से मध्य वर्षा की संभावना को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार मौसम का यह अलर्ट 13:44 बजे तक सक्रिय रहने की संभावना है। मौसम में बदलाव के मद्देनजर जिला प्रशासन ने आमजन से सतर्कता बरतने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।
प्रशासन ने लोगों को सलाह दी है कि मौसम संबंधी चेतावनियों पर लगातार नजर रखें और सुरक्षित भवन में रहें। जलभराव वाले क्षेत्रों से बचें। आकाशीय बिजली की आशंका के दौरान खुले स्थान, पेड़ और बिजली के खंभों से तत्काल दूरी बना लें।
इन बातों का रखें विशेष ध्यान
बारिश और वज्रपात के दौरान पेड़ के नीचे, खेतों या खुले मैदान में न रुकें। नदियों, नालों और जलभराव वाले रास्तों को पार करने का प्रयास न करें। बिजली कड़कने के दौरान मोबाइल चार्जिंग और अनावश्यक विद्युत उपकरणों के इस्तेमाल से बचें। किसी भी अफवाह पर ध्यान न देकर केवल प्रशासन की आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें।
आकाशीय बिजली से बचाव एवं पूर्व चेतावनी के लिए दामिनी एप तथा आपदा संबंधी अलर्ट के लिए सचेत एप का प्रयोग करने की अपील की गई है। प्रशासन ने जनहित में इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों और ग्रुपों में साझा करने का आग्रह किया है।
आपात स्थिति में 112, 1077 या 1070 पर संपर्क करें।
.jpg)
