गाजीपुर। सड़क दुर्घटना में पैर में चोट लगने के बाद स्वास्थ्य लाभ ले रहे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं समाजवादी शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष कमलेश यादव भानु से समाजसेवी एवं क्षेत्र पंचायत प्रत्याशी अजीत यादव ने उनके निज आवास पहुंचकर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कमलेश यादव भानु के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए उनकी कुशलक्षेम जानी।

चोट के कारण कमलेश यादव भानु इन दिनों सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे में अजीत यादव का उनके आवास पहुंचना आत्मीयता और सामाजिक सरोकार की मिसाल बनकर सामने आया। उन्होंने कमलेश यादव भानु के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उनके जल्द स्वस्थ होकर पुनः समाज के बीच सक्रिय होने की उम्मीद जताई।

अजीत यादव ने कहा कि ईश्वर कमलेश यादव भानु को जल्द से जल्द पूर्ण रूप से स्वस्थ करें और उन्हें स्वस्थ जीवन के साथ समाज की सेवा में पुनः सक्रिय होने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं शीघ्र स्वस्थ होने के लिए ईश्वर से प्रार्थना भी की।

मुलाकात के दौरान दोनों के बीच आत्मीय संवाद हुआ। इस अवसर पर अजीत यादव ने हरसंभव सहयोग एवं साथ का भरोसा भी जताया।