गाज़ीपुर। जनपद में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर पुलिस विभाग द्वारा प्रतिदिन की तरह सभी थानों पर जनसुनवाई की गई। इस दौरान थानों पर पहुंचे शिकायतकर्ताओं की समस्याओं एवं शिकायतों को पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने गंभीरता से सुना।
जनसुनवाई के दौरान फरियादियों से उनकी समस्याओं के संबंध में आवश्यक जानकारी लेते हुए संबंधित मामलों में नियमानुसार कार्रवाई के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस ने शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष जोर दिया।
अधिकारियों ने संबंधित पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि फरियादियों को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े।
जनसुनवाई के माध्यम से पुलिस प्रशासन ने आमजन की समस्याओं के समाधान और लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बनाए रखने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। साथ ही शिकायतकर्ताओं को उनकी समस्याओं के निस्तारण के संबंध में आवश्यक जानकारी भी दी गई।

