पुलिस लाइन में एसपी ने ली शुक्रवार परेड की सलामी, UP-112 वाहनों से लेकर कार्यालयों तक किया गहन निरीक्षण
गाजीपुर, 18 सितम्बर 2026। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा शुक्रवार को पुलिस लाइन गाजीपुर में आयोजित परेड की सलामी ली गई। इसके उपरांत उन्होंने परेड का निरीक्षण करते हुए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा प्रदर्शित अनुशासन, एकरूपता एवं तत्परता का जायजा लिया। परेड के दौरान सभी अधि0/कर्मचारियों को अनुशासन एवं बेहतर कार्यक्षमता बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
परेड के बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन परिसर में विभिन्न थानों से पहुंची डायल-112 (UP-112) वाहनों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने वाहनों की स्थिति, आवश्यक उपकरणों एवं पुलिसिंग व्यवस्था से संबंधित बिंदुओं की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक ने डायल-112 कंट्रोल रूम एवं जीडी कार्यालय का निरीक्षण किया तथा वहां संचालित व्यवस्थाओं और अभिलेखों की जानकारी ली। साप्ताहिक अर्दली रूम के दौरान विभिन्न रजिस्टरों का बारीकी से अवलोकन करते हुए अभिलेखों को अद्यतन एवं व्यवस्थित रखने तथा पुलिस कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों में अनुशासन, सतर्कता और जिम्मेदारी की भावना को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

