गाजीपुर। युवा कल्याण विभाग की ओर से सेवा संकल्प अभियान में जनपद में सामाजिक एकजुटता और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देते हुए विशेष पहल की गई। विभाग के ग्रामीण स्टेडियमों में माननीय प्रधानमंत्री जी के जन्म दिन पर ‘आशीर्वाद का दिया’ प्रज्ज्वलित किया गया। इसके साथ ही प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों ने भी अपने-अपने घरों पर दीप प्रज्ज्वलित कर इस अभियान में सहभागिता निभाई।
ग्रामीण स्टेडियमों में खिलाड़ियों एवं युवाओं की मौजूदगी के बीच दीप प्रज्ज्वलन ने आयोजन को खास बना दिया। वहीं पीआरडी जवानों द्वारा अपने घरों पर दीप जलाकर सहभागिता दर्ज कराने से अभियान का संदेश घर-घर तक पहुंचा।
युवा कल्याण विभाग की इस पहल के माध्यम से युवा शक्ति, सामाजिक सहभागिता और आपसी सौहार्द का संदेश दिया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित स्टेडियमों में प्रज्ज्वलित दीपों ने वातावरण को रोशन करने के साथ ही युवाओं में उत्साह और सकारात्मक सोच का संचार किया।



