भावरकोल। किसान पूर्व माध्यमिक विद्यालय, शेरपुर खुर्द के प्रधानाध्यापक दयाशंकर राय को मातृशोक हुआ है। जमानियां ब्लॉक के ढढ़नी (रणवीर राय) गांव निवासी दयाशंकर राय की माता रमावती देवी (85) का शनिवार को गाजीपुर शहर स्थित उनके निज आवास पर निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई।

बताया गया कि रमावती देवी पिछले करीब डेढ़ माह से बीमारी से पीड़ित थीं। शनिवार दोपहर करीब 2 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। रविवार को कालूपुर स्थित गंगा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां उनके पुत्र दयाशंकर राय ने मुखाग्नि दी।

रमावती देवी अपने सरल, मिलनसार और मृदुभाषी स्वभाव के लिए जानी जाती थीं। पारिवारिक एवं सामाजिक जीवन में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके निधन से परिवार के साथ ही परिचितों और शुभचिंतकों में गहरा दुःख व्याप्त है।

वह अपने पीछे तीन पुत्र रविशंकर राय (एडीएम, भोपाल), कृपाशंकर राय (पूर्व प्रधान) एवं दयाशंकर राय (प्रधानाचार्य) तथा दो पुत्रियां उषा राय और रंजना राय छोड़ गई हैं।

उनके निधन पर पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय, किसान पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिवार, सामाजिक कार्यकर्ताओं, राजनीतिक प्रतिनिधियों एवं शिक्षाविदों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।