गाज़ीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जंगीपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मु0अ0सं0 191/2026, धारा 137(2)/69 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
थानाध्यक्ष उ0नि0 ओमप्रकाश के निर्देशन में उ0नि0 पन्नेलाल यादव मय पुलिस टीम द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर वांछित अभियुक्त सानू अंसारी पुत्र सलीम अंसारी, निवासी मुस्तफाबाद, थाना कोतवाली, जनपद गाज़ीपुर, उम्र करीब 27 वर्ष को देवकठियाँ एफसीआई गोदाम के पास से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त उक्त मुकदमे में वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष जंगीपुर उ0नि0 ओमप्रकाश, उ0नि0 पन्नेलाल यादव तथा थाना जंगीपुर के पुलिसकर्मी शामिल रहे।

