गाज़ीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के मार्गदर्शन एवं बेसिक शिक्षा विभाग की पहल से विद्यालयों में प्रत्येक सप्ताहांत आयोजित Bagless Day बच्चों के लिए शिक्षा, खेल और रचनात्मक गतिविधियों का अनूठा संगम बन रहा है।
बीएसए उपासना रानी वर्मा के निर्देशन में परिषदीय विद्यालयों में Bagless Day के दौरान बच्चों को किताबों के बोझ से अलग सीखने, खेलने और अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर दिया जा रहा है। इसी क्रम में पीएस बहतुरा, मरदह में बच्चों ने खेलकूद, विभिन्न गतिविधियों और देशभक्ति से जुड़ी गतिविधियों में उत्साहपूर्वक आनंद लेते हुए दिखे।
विद्यालय परिसर में बच्चों की उमंग और उत्साह ने पूरे वातावरण को जीवंत बना दिया। गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में टीम भावना, अनुशासन, रचनात्मकता और राष्ट्रप्रेम जैसे मूल्यों को विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।
Bagless Day की यह पहल बच्चों के लिए ‘पढ़ाई के साथ आनंद और अनुभव से सीखने’ का प्रभावी माध्यम बनती नजर आ रही है।

