गाजीपुर। महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर जनपद में मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत पुलिस द्वारा व्यापक जागरूकता एवं चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के क्रम में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस बल ने प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थानों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त कर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इस दौरान आमजन को महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण उपायों और शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान के प्रति जागरूक किया गया।
वहीं, सभी थाना क्षेत्रों में गठित एंटी रोमियो टीमों द्वारा संवेदनशील स्थानों पर भ्रमण एवं सघन चेकिंग की गई। टीमों ने महिलाओं और बालिकाओं को परेशान करने वाले शोहदों पर नजर रखते हुए आवश्यक कार्रवाई की।
पुलिस के इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ असामाजिक तत्वों में कानून का भय पैदा करना और आमजन में सुरक्षा की भावना को और मजबूत करना है।

