गाजीपुर। साइबर अपराध के खिलाफ गाजीपुर पुलिस की मुहिम को एक और बड़ी सफलता मिली है। थाना नोनहरा की साइबर हेल्प डेस्क ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन ठगी के शिकार युवक के ₹4,500 वापस उसके बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दिए।
जानकारी के अनुसार, अभिषेक पासवान पुत्र नागेन्द्र पासवान, निवासी शक्करपुर, पोस्ट शाहबाजकुली, थाना नोनहरा, जनपद गाजीपुर के साथ ऑनलाइन फ्रॉड कर ₹4,500 की साइबर ठगी की गई थी। पीड़ित ने मामले की शिकायत NCRP पोर्टल पर शिकायत संख्या 33107250079328 के माध्यम से दर्ज कराई।
शिकायत मिलते ही साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी उ0नि0 श्री अविनाश मणि तिवारी के नेतृत्व में टीम ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। टीम के प्रयासों से MRM पोर्टल के माध्यम से ठगी की पूरी धनराशि ₹4,500/- पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई।
ठगी की रकम: ₹4,500/-
वापस कराई गई पूरी धनराशि: ₹4,500/-
धनराशि वापस मिलने के बाद पीड़ित अभिषेक पासवान ने गाजीपुर पुलिस एवं थाना नोनहरा साइबर हेल्प डेस्क की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।
साइबर अपराध पर गाजीपुर पुलिस की सख्त नजर
यह कार्रवाई एक बार फिर साबित करती है कि समय रहते साइबर फ्रॉड की शिकायत दर्ज कराने पर ठगी की रकम वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है। गाजीपुर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से साइबर अपराध पीड़ितों के बीच भी भरोसा मजबूत हुआ है।
साइबर फ्रॉड होने पर घबराएं नहीं—तुरंत शिकायत करें और समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित करें।

