गाजीपुर। प्रदेश स्तरीय समन्वय सब-जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 03 से 10 अक्टूबर 2026 तक जनपद जौनपुर में किया जाएगा। प्रतियोगिता में गाजीपुर की प्रतिभावान बालिका फुटबॉल खिलाड़ियों को अवसर प्रदान करने के लिए जिला स्तरीय चयन/ट्रायल 26 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा।
जिला स्तरीय चयन/ट्रायल 26 सितंबर को अपराह्न 12:30 बजे से नेहरू स्टेडियम, गोरा बाजार, गाजीपुर के प्रांगण में होगा। इच्छुक खिलाड़ी अपनी प्रविष्टि उसी दिन प्रातः 11:30 बजे तक दर्ज करा सकती हैं। जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को आगे 28 सितंबर 2026 को डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सिगरा, वाराणसी में आयोजित वाराणसी मंडल स्तरीय चयन में प्रतिभाग करना होगा।
ट्रायल में शामिल होने वाली खिलाड़ियों के लिए आवश्यक दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य किया गया है। खिलाड़ियों को फोटोयुक्त पात्रता प्रमाण पत्र, प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित आयु प्रमाण पत्र, सीआरएस नंबर तथा आधार कार्ड साथ लेकर पहुंचना होगा।
चयन/ट्रायल में प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क रहेगा। खेल विभाग ने इच्छुक एवं योग्य बालिका खिलाड़ियों से निर्धारित समय पर पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। यह चयन जिले की उभरती महिला फुटबॉल प्रतिभाओं को प्रदेश स्तरीय मंच तक पहुंचने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा।

