गाजीपुर। जिला सेवायोजन अधिकारी गौरव सिंह ने अवगत कराया है कि "उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन" के तहत जनपद गाजीपुर के सभी सात विधानसभाओं में युवाओं को उनकी शैक्षिक योग्यता, कौशल एवं अभिरूचि के अनुरूप रोजगार के अधिकाधिक अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वृहद रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। इसी कम में जंगीपुर विधानसभा में दिनांक 27 सितम्बर, 2026 को जिला सेवायोजन कार्यालय एवं सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, बोरसिया, फदनपुर, गाजीपुर के संयुक्त तत्वाधान में वृहद रोजगार मेला का आयोजन प्रातः 10.00 बजे से सत्यदेव डिग्री कॉलेज, बोरसिया, फदनपुर, गाजीपुर में आयोजित किया जायेगा।

           इस मेले में देश भर की विभिन्न प्रतिष्ठित कम्पनियाँ / नियोजक प्रतिभाग करेंगे। प्रतिभागी कम्पनियों में मुख्य रूप से प्रमोकाश आउटसोर्स सर्विस प्रा० लि०, अतुल ऑटो लिमिटेड, केविन पाइप प्रा०लि०, विशाल बियरिंग्स लि०, कोरोना रेमेडीज लिमिटेड, सिल्वर कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड, गैलेक्सी चैन प्रा०लि०, गाजीपुर रोडवेज आदि सहित 25 से अधिक कम्पनियों / नियोजकों द्वारा मशीन आपरेटर, हेल्पर, कंस्ट्रक्शन वर्कर, सेल्स आफिसर, सुपरवाईजर, टेक्निशियन, नैप्स ट्रेनी, संविदा वाहन चालक इत्यादि पदों पर चयन किया जायेगा।

            नियोजक / कम्पनियों द्वारा अपनी रिक्तियों सम्बन्धी समस्त विवरण विभागीय वेबसाइट रोजगार संगम पोर्टल-https://rojgaarsangam.up.gov.in पर प्रदर्शित कर दिया गया है। अकुशल श्रमिक, 08वीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक/परास्नातक, आई०टी०आई०, डिप्लोमा, ए०एन०एम०, जी०एन०एम०, जी०डी०ए०, कौशल प्रशिक्षित, कन्स्ट्रक्शन वर्कर आदि योग्यताधारी अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल पर अपना पंजीयन करा कर इच्छुक कम्पनियों में अपनी शैक्षिक योग्यता के अनुसार उक्त रोजगार संगम पोर्टल पर अपना आवेदन कर, मेला में प्रातः 10.00 बजे समस्त शैक्षिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्रों/छाया प्रति के साथ प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें। इस सम्बन्ध में कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा। विस्तृत जानकारी हेतु हेल्प लाइन नं०- 155330 या जिला सेवायोजन कार्यालय में भी सम्पर्क कर सकते है।