गाजीपुर।
कर्तव्य के दौरान अदम्य साहस और उत्कृष्ट सेवा का परिचय देने वाले जनपद गाजीपुर में नियुक्त मुख्य आरक्षी श्री सन्नी कुमार नागर को उत्तर प्रदेश सरकार के गृह विभाग की ओर से माननीय मुख्यमंत्री का प्रशस्ति-पत्र एवं ₹25,000 की नगद पुरस्कार राशि प्रदान की गई।

शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा मुख्य आरक्षी सन्नी कुमार नागर को प्रशस्ति-पत्र एवं पुरस्कार राशि प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। यह सम्मान उनके द्वारा जनपद आजमगढ़ में नियुक्ति के दौरान कर्तव्य पालन के समय प्रदर्शित अदम्य साहस एवं सराहनीय कार्य के लिए प्रदान किया गया है।

मुख्य आरक्षी सन्नी कुमार नागर की कर्तव्यनिष्ठा, साहस और समर्पण ने पुलिस विभाग का गौरव बढ़ाया है। राज्य सरकार द्वारा दिया गया यह सम्मान पुलिस कर्मियों को कठिन परिस्थितियों में भी पूरी निष्ठा एवं साहस के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

यह सम्मान न केवल मुख्य आरक्षी सन्नी कुमार नागर के लिए, बल्कि समूचे पुलिस परिवार के लिए गौरव का विषय है। पुलिस परिवार की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।