गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शादियाबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मु0अ0सं0 35/2026 व मु0अ0सं0 44/2026, धारा 305(e) बीएनएस से संबंधित 25,000 रुपये के पुरस्कार घोषित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, 03 सितंबर 2026 को प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मिश्र मय हमराह पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त कृष्णा कुमार उर्फ किशन पुत्र महेन्द्र बिन्द, निवासी ग्राम हरखूपुर, थाना नन्दगंज, जनपद गाजीपुर को सिरगिथा पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया।

 दो मुकदमों में था वांछित

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना शादियाबाद में वर्ष 2026 में दो मुकदमे दर्ज हैं—

मु0अ0सं0 35/2026, धारा 305(e) बीएनएस

मु0अ0सं0 44/2026, धारा 305(e) बीएनएस

इन मामलों में वांछित चल रहे अभियुक्त पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

 पुलिस टीम की कार्रवाई

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मिश्र मय हमराह, थाना शादियाबाद, जनपद गाजीपुर शामिल रहे।

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

पुलिस की इस कार्रवाई से वांछित एवं इनामी अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को एक और सफलता मिली है।