जमानियां पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित के खाते में लौटी पूरी धनराशि
गाजीपुर। ऑनलाइन साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जमानियां थाना साइबर हेल्प डेस्क ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यूपीआई फ्रॉड के शिकार हुए शुभम कुमार की 10,182 रुपये की पूरी धनराशि सफलतापूर्वक वापस करा दी।
ग्राम बरेसर, थाना जमानियां निवासी शुभम कुमार पुत्र शिव वचन के साथ ऑनलाइन यूपीआई के माध्यम से धोखाधड़ी हुई थी। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर क्राइम पोर्टल पर दर्ज कराई, जिसका शिकायत नंबर 33105260101473 है।
शिकायत मिलते ही साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी उप निरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह के नेतृत्व में कांस्टेबल आयुष वर्मा, कांस्टेबल मोहित अहिरवार, कांस्टेबल संजीव प्रजापति एवं महिला कांस्टेबल शालिनी पटेल ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। टीम के प्रयास से फ्रॉड की गई 10,182 रुपये की संपूर्ण धनराशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी गई।
धनराशि वापस मिलने पर शुभम कुमार ने जमानियां पुलिस एवं साइबर हेल्प डेस्क की टीम के प्रति आभार जताते हुए पुलिसकर्मियों की सराहना की।
साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करें और साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

