गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नोनहरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक मुकदमे में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, 30 अगस्त 2026 को उपनिरीक्षक अविनाश मणि मय हमराह को मुखबिर खास से सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम नसीरपुर, थाना नोनहरा में दबिश देकर वांछित अभियुक्त ओमप्रकाश यादव (49) तथा अभियुक्ता चिन्ता देवी (45) को गिरफ्तार कर लिया।

दोनों आरोपी मु0अ0सं0 86/2026, धारा 80(2), 85 बीएनएस एवं 3/4 डीपी एक्ट, थाना नोनहरा, जनपद गाजीपुर में वांछित बताए गए हैं।

 गिरफ्तार किए गए आरोपी

1. ओमप्रकाश यादव, पुत्र स्व. जगरदेव यादव, उम्र करीब 49 वर्ष

2. चिन्ता देवी, पत्नी ओमप्रकाश यादव, उम्र करीब 45 वर्ष

दोनों ग्राम नसीरपुर, थाना नोनहरा, जनपद गाजीपुर के निवासी हैं।

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करने के बाद उनके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम

उ0नि0 अविनाश मणि मय हमराह, थाना नोनहरा, जनपद गाजीपुर।

पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अहम सफलता माना जा रहा है।