गाजीपुर। साइबर अपराध के खिलाफ गाजीपुर पुलिस की तत्परता एक बार फिर सामने आई है। थाना जंगीपुर की साइबर हेल्प डेस्क ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार शिकायतकर्ता के ₹2,900 वापस कराने में सफलता हासिल की।
जानकारी के अनुसार, ग्राम मदारपुर, थाना जंगीपुर निवासी राहुल कुमार गौरव पुत्र हरिशचन्द्र प्रसाद के साथ ₹2,900 की साइबर धोखाधड़ी हुई थी। पीड़ित ने मामले की शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद साइबर हेल्प डेस्क थाना जंगीपुर ने तत्काल कार्रवाई शुरू की।
पोर्टल के जरिए वापस कराई पूरी रकम
साइबर हेल्प डेस्क को NCRP पोर्टल के माध्यम से प्राप्त कम्प्लेन नंबर 23101260004990 पर कार्रवाई करते हुए Money Restoration Portal के जरिए ठगी की पूरी ₹2,900 की धनराशि सफलतापूर्वक शिकायतकर्ता के खाते में वापस करा दी गई।
रकम वापस मिलने के बाद शिकायतकर्ता ने गाजीपुर पुलिस और थाना जंगीपुर की साइबर हेल्प डेस्क के प्रति आभार जताया।
इनकी रही अहम भूमिका
इस त्वरित कार्रवाई में उपनिरीक्षक जमालुद्दीन एवं कांस्टेबल आलोक कुमार मौर्या की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
साइबर ठगी के शिकार हों तो तुरंत करें कार्रवाई
गाजीपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि साइबर फ्रॉड होने पर बिल्कुल भी देर न करें। तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर कॉल करें या राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल https://www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।
समय पर की गई शिकायत साइबर ठगी की रकम वापस दिलाने में बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

