गाजीपुर। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत निकाली गई समरसता संकल्प कलश यात्रा सोमवार को गाजीपुर सदर विधानसभा से प्रस्थान कर सैदपुर विधानसभा पहुँची। यह यात्रा संत रविदास जी की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर, वाराणसी की पावन मिट्टी से भरे कलश के साथ समाज में समरसता, सामाजिक सद्भाव, समानता एवं राष्ट्र निर्माण के संदेश का व्यापक प्रचार-प्रसार कर रही है।

सदर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, भाजपा मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, सुमन बिंद, सुरेश बिंद, काशी चौहान, बलवंत बिंद,गोपाल राय, भयंक जायसवाल, मुरली कुशवाहा, विनोद दूबे,विनित शर्मा, कमलेश गुप्ता आदि ने ससम्मान यात्रा को लेकर विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं एवं आमजन द्वारा पुष्पवर्षा, माल्यार्पण एवं जयघोष के साथ सैदपुर विधानसभा के देवकली मंडल के पहाड़पुर पहूंची जहां जिला उपाध्यक्ष दयाशंकर पांडेय, मारकंडे चौहान, अखिलेश कुशवाहा, विजय यादव, पुनवासी राम, अभय सिंह, सुशीला सोनकर, मीरा श्रीवास्तव, कमलेश पांडेय आदि नेताओं ने

पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धापूर्वक कलश का अभिनंदन करते हुए आगे पहाड़पुर, म ऊ पारा मडपा बडनपुर पवटा, महमूदपुर हथिनी, पियरी के बाद रावल, मिर्जापुर, शरीफपुर सैदपुर नगर, डहन , नेवादा आदि गांवों मे कलश का पूजन वंदन अभिनंदन किया।

इस अवसर पर संत रविदास जी के बताए समरसता, सेवा, सामाजिक न्याय और मानवता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।

जिला उपाध्यक्ष दयाशंकर पांडेय ने कहा कि संत रविदास जी का जीवन समाज को भेदभाव से मुक्त कर समानता, भाईचारे और मानवीय मूल्यों की स्थापना का प्रेरक संदेश देता है। समरसता संकल्प कलश यात्रा का उद्देश्य उनके विचारों को जन-जन तक पहुँचाना तथा सामाजिक समरसता को और अधिक सुदृढ़ करना है।