गाजीपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में सकलेनाबाद स्थित कैंप कार्यालय पर भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष सुनील राम एवं शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा के नेतृत्व में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा शान से फहराया गया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने राष्ट्रगान के साथ देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
ध्वजारोहण के उपरांत आयोजित गोष्ठी में स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने कहा कि आजादी केवल इतिहास का गौरव नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक अधिकारों, संविधान और सामाजिक न्याय की रक्षा की निरंतर जिम्मेदारी भी है। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और भाईचारे के मूल्यों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
‘आजादी के मूल्यों की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी’
जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस महज उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण करने का दिन है, जिन्होंने देश को आजादी दिलाने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि आजादी के साथ मिले संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। कांग्रेस सामाजिक न्याय, समानता और लोकतंत्र के मूल्यों के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी।
शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा एवं पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने संयुक्त रूप से कहा कि देश की आजादी किसी एक व्यक्ति अथवा संगठन के प्रयास का परिणाम नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों के संघर्ष, त्याग और बलिदान की देन है। उन्होंने कहा कि ऐसी आजादी को मजबूत करना होगा, जिसमें प्रत्येक नागरिक को सम्मान, समान अवसर और अपने अधिकारों की गारंटी मिले। देश की एकता और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ खड़ा है।
वहीं एआईसीसी सदस्य रविकांत राय एवं पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मारकंडेय सिंह ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता असंख्य देशभक्तों की तपस्या, त्याग और बलिदान का परिणाम है। आज आवश्यकता है कि स्वतंत्रता के वास्तविक मूल्यों को समझते हुए लोकतंत्र, संविधान और भाईचारे को और मजबूत किया जाए। उन्होंने कहा कि देश की वास्तविक तरक्की तभी संभव है, जब समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और विकास का लाभ पहुंचे।
बड़ी संख्या में जुटे कांग्रेसजन
कार्यक्रम में कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे। सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता, संप्रभुता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प दोहराया।
ध्वजारोहण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बटुक नारायण मिश्रा, अजय सिंह, अजय श्रीवास्तव, चंद्रिका सिंह, राजीव सिंह, विद्याधर पांडेय, महबूब निशा, राम नगीना पांडेय, रईस अहमद, शहजादे सिद्दीकी, राजेश गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, प्रकाश राय, राशिद, सदानंद गुप्ता, राजेश विश्वकर्मा, रमेश गुप्ता, मिथिलेश सिंह, अब्दुल रफी, कुसुम तिवारी, डॉ. कुशवाहा, मंसूर आलम, ताहिर अब्बासी, अनस अब्बासी, रतन तिवारी, सीमा विश्वकर्मा, ओम प्रकाश राजभर सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

