गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सादात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मु0अ0सं0 179/2026 से संबंधित अभियुक्त ऋषि राजभर उर्फ गुन्नू राजभर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक देशी तमंचा .315 बोर और दो जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 15 अगस्त 2026 को उपनिरीक्षक केसार अहमद मय हमराह ग्राम हुसैनपुर मधुकर मोड़ स्थित नहर पुलिया के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मु0अ0सं0 179/2026 की धाराओं 131/115(2)/351(3)/109(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त ऋषि राजभर उर्फ गुन्नू राजभर (37 वर्ष), पुत्र रामसकल राजभर, निवासी डढवल, थाना सादात, जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया।
तमंचा बरामद होने पर अलग मुकदमा दर्ज
गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के पास से .315 बोर का देशी तमंचा एवं दो जिंदा कारतूस बरामद होने के बाद पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 180/2026, धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत एक और अभियोग पंजीकृत किया है।
पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध वर्ष 2014 से 2026 तक हत्या के प्रयास, मारपीट, धमकी, बलवा तथा आयुध अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में कुल 6 मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
उपनिरीक्षक केसार अहमद मय हमराह, थाना सादात, जनपद गाजीपुर।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

