गाजीपुर। श्रावण मास के पावन पर्व को देखते हुए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। सोमवार को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ने महाहर धाम मंदिर पहुंचकर विधिवत दर्शन-पूजन किया और श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर मौके पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

अधिकारियों ने गाजीपुर से महाहर धाम जाने वाले प्रमुख मार्ग का निरीक्षण करते हुए यातायात व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम एवं श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि श्रावण मास के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और मंदिर परिसर व मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था प्रभावी बनी रहे, इसके लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

इस दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने आमजन को श्रावण मास की शुभकामनाएं देते हुए पर्व को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की।

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहे।