जमानियां। सावन के पहले सोमवार की तुलना में दूसरे सोमवार पर कांवड़ियों की संख्या काफी अधिक है। सावन की शुरुआत में पंचक होने के कारण कांवड़ यात्रा का दबाव कम था। पंचक समाप्त होने के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगाजल लेकर लौट रहे। बताया जाता है। कि सावन के दूसरे सोमवार पर कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए। उपजिलाधिकारी सुश्री निधि क्षेत्राधिकारी अंकित तिवारी एवं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर मय पुलिस कर्मियों के साथ सतर्कता बढ़ा दी है।
रविवार की रात्रि समय ही कावड़ियों का जत्था कस्बा बाजार स्थित पक्का बलुआ घाट पर पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। सोमवार की सुबह स्नान और कावड़ में जल भरने के बाद शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए रवाना होते रहे। इस दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत तहसीलदार राम नारायण वर्मा, नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार राजस्व टीम कर्मियों के साथ घाट पर मुस्तैद दिखे। काफी संख्या आ रहे कांवड़ियों को देखते हुए। लोदीपुर स्थित और नगर पालिका परिषद मोड़ के पास बैरिकेटिंग करने के साथ पुलिस कर्मी तैनात रहे। नगर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई। इसके साथ आसपास के इलाकों में शिव मंदिर के आसपास भी सुरक्षा को देखते हुए। महिला पुलिस के साथ पुरुष पुलिस कर्मी ड्यूटी पर लगे रहे। प्रशासन ने भारी वाहनों को नगर कस्बा में प्रवेश से रोककर वैकल्पिक मार्गों पर भेजा है। इस दौरान महेंवा गांव स्थित महेश्वरनाथ मंदिर के पास महिला एवं पुरुष पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। इससे कांवड़ियों शिव मंदिर में जलाभिषेक एवं आवाजाही के दौरान कोई परेशानी नहीं हो सके। एन एच 24 स्थित पालिका मोड़ पास बैरिकेडिंग कर भारी वाहनों को नगर में जाने से रोका गया। क्षेत्राधिकारी अंकित तिवारी का कहना है। कि सख्ती से रूट डायवर्जन का पालन कराया गया। किसी भी भारी वाहन को नगर कस्बा बाजार के अंदर नहीं जाने दिया गया है। उक्त स्थान पर कोतवाली पुलिस कर्मियों की तैनात की गई है। दूसरी सोमवार को कांवड़ियों की संख्या में वृद्धि रही। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि सावन के पहले सोमवार की तुलना में दूसरे सोमवार पर कांवड़ियों की संख्या काफी अधिक है। जिसके कारण कांवड़ यात्रा का दबाव कम था। पक्का बलुआ घाट गंगा नदी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगाजल लेकर लौटते रहे हैं। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती है। सड़क मार्गों के पास पुलिस बल तैनात कर कांवड़ियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की जा रही है।
अवस्था होने के कारण पक्का बलुआ घाट चबूतरे पर सैकड़ों मोटर साईकिल खड़ा होने के चलते श्रद्धालुओं को काफी कठिनाइयों का सामना करने को लाचार रहे।
सुरक्षा के दृष्टि से नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार,कानूनोग नसीमुद्दीन, लेखपाल रुपेश रंजन सिन्हा आड़ी कर्मचारी गण मुस्तैद रहे।


