गाजीपुर। जिले की जूनियर बालिका फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का सुनहरा अवसर है। जिला क्रीड़ा अधिकारी गाजीपुर ने बताया कि प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिकाओं की फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 10 से 17 अगस्त 2026 तक स्पोर्ट्स स्टेडियम, अमेठी में किया जाएगा।

प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन/ट्रायल 6 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे से नेहरू स्टेडियम, गोराबाजार गाजीपुर के प्रांगण में आयोजित होगा। इच्छुक बालिका खिलाड़ी 6 अगस्त को सुबह 9:30 बजे तक अपनी प्रविष्टि करा सकती हैं।

जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को 7 अगस्त 2026 को प्रातः 9 बजे डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सिगरा, वाराणसी में आयोजित वाराणसी मंडल स्तरीय चयन में प्रतिभाग करना होगा।

ट्रायल में प्रतिभाग करने वाली खिलाड़ियों के लिए फोटोयुक्त पात्रता प्रमाण पत्र, प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित आयु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड तथा सीआरएस आईडी साथ लाना अनिवार्य है। प्रतियोगिता में प्रवेश निःशुल्क रहेगा।

जिला क्रीड़ा विभाग के अनुसार जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी की जन्मतिथि 1 जनवरी 2011 से 31 दिसंबर 2012 के बीच होनी चाहिए।

खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस चयन प्रक्रिया में गाजीपुर की प्रतिभावान बालिकाओं के लिए प्रदेश स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का महत्वपूर्ण अवसर है। इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचकर चयन/ट्रायल में प्रतिभाग कर सकती हैं।