गाजीपुर। अपराध, अपराधियों एवं शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जमानियां पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 05 पेटी ब्ल्यू लाईम देशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, 19 अगस्त 2026 को उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह, चौकी प्रभारी रेलवे स्टेशन, मय हमराह क्षेत्र में गश्त एवं देखभाल के दौरान बडेसर नहर तिराहा के पास मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर डिग्री इलाचीपुर नहर रेलवे लाइन के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 05 पेटी ब्ल्यू लाईम देशी शराब बरामद हुई। बरामद शराब में 225 पाउच, प्रत्येक पाउच 200 मिलीलीटर, कुल 45 लीटर अवैध शराब मिली।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रोहित कुमार (20 वर्ष), पुत्र मुन्ना चौधरी, निवासी ग्राम सियापोखर, थाना मोहनिया, जनपद भभुआ (बिहार) के रूप में हुई है।
ऊंचे दाम पर बेचने की थी तैयारी
पूछताछ में अभियुक्त ने पुलिस को बताया कि वह शराब दुकान से खरीदकर ऊंचे दाम पर बेचता था। मामले में थाना जमानियां पर मु.अ.सं. 281/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बरामदगी
05 पेटी ब्ल्यू लाईम देशी शराब
225 पाउच
प्रत्येक पाउच 200 मिलीलीटर
कुल मात्रा: 45 लीटर
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 अश्वनी प्रताप सिंह
चौकी प्रभारी रेलवे स्टेशन, थाना जमानियां
शराब तस्करी के खिलाफ जमानियां पुलिस की कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

