गाजीपुर। स्थायी लोक अदालत में सदस्य के रिक्त एक पद पर चयन की प्रक्रिया को लेकर महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। सचिव, पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजीपुर नीरज गोंड ने बताया कि माननीय उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार उक्त पद के लिए ऑनलाइन साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा।

सचिव ने बताया कि स्थायी लोक अदालत में सदस्य के रिक्त एक पद के चयन हेतु ऑनलाइन साक्षात्कार 19 अगस्त 2026 को अपराह्न 2 बजे से गठित चयन समिति के समक्ष आयोजित होगा।

सभी आवेदकों को निर्देशित किया गया है कि वे 19 अगस्त को दोपहर 1 बजे कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर में अनिवार्य रूप से उपस्थित हों। आवेदकों को अपने मूल शैक्षिक प्रमाण पत्र, अनुभव संबंधी अभिलेख, फोटोयुक्त पहचान पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने सभी आवेदकों से निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक अभिलेखों के साथ उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में शामिल होने की अपील की है।