स्वतंत्रता दिवस के चलते बदली संपूर्ण समाधान दिवस की तारीख


अब 17 अगस्त को तहसील मुहम्मदाबाद में होगी मुख्य संपूर्ण समाधान दिवस की बैठक


मऊ। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ने बताया कि वर्ष


गाज़ीपुर। आयोजित होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस का रोस्टर 25 जून 2026 को जारी किया गया था। रोस्टर के अनुसार 15 अगस्त 2026 को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील मुहम्मदाबाद में मुख्य संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित होना प्रस्तावित था।

लेकिन 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व होने के कारण कार्यक्रम की तिथि में परिवर्तन किया गया है। अब 15 अगस्त के स्थान पर 17 अगस्त 2026, सोमवार को तहसील मुहम्मदाबाद में मुख्य संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जाएगा।

अधिकारियों के अनुसार निर्धारित नई तिथि पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनसुनवाई होगी। इस दौरान क्षेत्रीय नागरिक अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे।

प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित रहकर जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए हैं।