गाज़ीपुर। स्टडी सेंचुरी ई लाइब्रेरी का आज भव्य उद्घाटन भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा, जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश राय, पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय एवं सुनील सिंह जी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। कार्यक्रम में श्री कृष्ण बिहारी राय ने पुस्तकालय की सराहना करते हुए कहा कि यह ज्ञान का अद्भुत केंद्र बनेगा और युवाओं के भविष्य निर्माण में सहायक सिद्ध होगा। उनके सकारात्मक विचारों ने सभी को प्रेरित किया। इस लाइब्रेरी की संचालक भाजपा नगर मंडल की नगर अध्यक्ष प्रीति गुप्ता जी है।  इस अवसर पर विनोद अग्रवाल, नंदू कुशवाहा, शाशिकांत शर्मा, हर्षित सिंह, गौरव श्रीवास्तव, अविनाश सिंह, सोनू एवं शाश्वत सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।