गाज़ीपुर। मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना दुल्लहपुर की मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम अमारी में महिलाओं को सुरक्षा एवं जागरूकता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। टीम ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में महिलाएं एवं बालिकाएं तत्काल आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, एम्बुलेंस सेवा 102/108, महिला हेल्पलाइन 1090, तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकती हैं।
साथ ही थाने के सीयूजी नंबर 9454403448 की भी जानकारी दी गई, जिससे स्थानीय स्तर पर तुरंत सहायता मिल सके। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को शिकायत पेटिका के उपयोग व उसके माध्यम से शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया भी समझाई गई। मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को आत्मनिर्भर, सुरक्षित और जागरूक रहने का संदेश देते हुए समाज में महिला सम्मान की भावना को सशक्त बनाने का आह्वान किया।
(शब्द संख्या : 150)