महिलाओं की सुरक्षा हेतु जागरूकता अभियान - मिशन शक्ति फेज 5
गाज़ीपुर। 04 अक्टूबर 2025 को थाना रेवतीपुर, जनपद गाजीपुर में मिशन शक्ति फेज 5 के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन हेतु जनजागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में एसआई श्री जितेन्द्र कुमार यादव, कांस्टेबल मिथिलेश कुमार व महिला कांस्टेबल सोनम मौर्या द्वारा उपस्थित लोगों को महिला संबंधित हेल्पलाइन नंबर्स जैसे 1090 (महिला हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड केयर), 181 (महिला सहायता), 1076 (घरेलू हिंसा), 112 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 102/108 (एम्बुलेंस सेवा) की जानकारी दी गई। साथ ही शिकायत पेटिका व सीयूजी नंबर की भी जानकारी साझा की गई। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों व सुरक्षा संसाधनों के प्रति जागरूक करना है। मिशन शक्ति का यह चरण महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम है।