गाजीपुर। मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत जनपद गाजीपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित दुर्गा माता के मंदिरों में दर्शन हेतु आने वाली महिलाओं के लिए विशेष सुरक्षा व जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत महिला पुलिसकर्मियों द्वारा मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई तथा उपस्थित महिलाओं को उनके अधिकारों, आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबरों (112, 1090, 181 आदि) की जानकारी प्रदान की गई।

साथ ही सभी महिलाओं को जागरूकता से संबंधित पंपलेट वितरित किए गए, जिनमें सरकारी योजनाओं, सहायता सेवाओं व सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई थी। यह अभियान महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण की दिशा में एक सकारात्मक व सराहनीय प्रयास रहा।