गाजीपुर। मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर एक सराहनीय पहल की गई। जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों पर विभिन्न वर्गों की महिला जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद और बैठक का आयोजन किया गया।
इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं, हेल्पलाइन सेवाओं और आत्मरक्षा के तरीकों की जानकारी दी गई। उन्हें प्रेरित किया गया कि वे न केवल स्वयं जागरूक बनें, बल्कि समाज की अन्य महिलाओं को भी जागरूक करें।
यह अभियान महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सशक्त कदम माना जा रहा है।