गाजीपुर (बिरनो): हर साल की तरह इस वर्ष भी बिरनो गांव में श्री दुर्गा पूजन समारोह बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है । इस बार समिति का नेतृत्व नए अध्यक्ष रणधीर प्रताप सिंह "सोनू" ने किया, जिन्होंने अपनी नई टीम के साथ मिलकर बहुत ही कम समय में सुंदर और सराहनीय आयोजन किया। इस सफल आयोजन से पूरे क्षेत्र में खुशी और उमंग का माहौल बना हुआ है।


समिति में संरक्षक की जिम्मेदारी युवाओं के दिलों की धड़कन कहे जाने वाले इंद्रपाल सिंह उर्फ सोनू सिंह को दी गई है।

बिरनो मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह कुशवाहा को दुर्गा पूजा समिति का उपाध्यक्ष, और दीपक गुप्ता को भी उपाध्यक्ष बनाया गया है।


व्यवस्थापक के पद पर हरि गोंड और हरिओम वर्मा को जिम्मेदारी मिली है।

कोषाध्यक्ष के रूप में मदन सिंह को नियुक्त किया गया है।

आय-व्यय की जिम्मेदारी अतुल कुमार यादव और सोनू गुप्ता को सौंपी गई है।


संगठन मंत्री के रूप में टिंकू सिंह, समरेंद्र सिंह, और रिशु सिंह को पदभार सौंपा गया है।

महामंत्री की जिम्मेदारी अजीत यादव और अशोक राजभर को दी गई है।


इसके अतिरिक्त अन्य सभी कार्यकर्ताओं को समिति का सदस्य बनाया गया है।

इस मौके पर समिति के पूर्व अध्यक्ष व संस्थापक सदस्य सुरेश सिंह और समस्त ग्रामवासियों ने नए पदाधिकारियों का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया।


श्री दुर्गा पूजा समिति, बिरनो गांव सभी ग्रामवासियों और शुभचिंतकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करती है और भविष्य में भी इसी तरह के सामाजिक और धार्मिक आयोजनों के लिए प्रतिबद्ध है।