गाजीपुर (कासिमाबाद): पाली  गांव (ब्लाक कासिमाबाद) में विगत दिनों प्रजापति परिवार की लगभग 50 वर्षीय महिला की निर्मम हत्या के मामले में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने पहुँचा। प्रतिनिधिमंडल ने मृतका को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की और परिजनों को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।


प्रतिनिधिमंडल में भाजपा जिला महामंत्री अवधेश राजभर, जिला कोषाध्यक्ष अच्छेलाल गुप्ता, जिला मंत्री राकेश यादव, सुरेश बिंद, धनेश्वर बिंद, कार्यालय प्रभारी राजन प्रजापति, ब्लॉक प्रमुख कासिमाबाद मनोज गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष मन्नू राजभर, वर्तमान मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह कुशवाहा, सदर पूर्वी मंडल अध्यक्ष संतोष प्रजापति समेत कई अन्य भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।


स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिति में प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच व पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। गांव में शोक की लहर है और लोग घटना को लेकर असहज महसूस  कर रहे हैं।