गाजीपुर। मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के अंतर्गत जनपद गाजीपुर के समस्त थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति केंद्रों पर महिला जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद आयोजित किया गया। इस संवाद में प्रधान, बीडीसी, महिला सभासद समेत विभिन्न वर्गों की महिला जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा तथा सशक्तिकरण से संबंधित जानकारी देना रहा।
इस अवसर पर महिलाओं को आत्मरक्षा, कानूनों की जानकारी, हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 112 के उपयोग और शासन की विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। अधिकारियों ने बताया कि महिला सशक्तिकरण के लिए मिशन शक्ति एक प्रभावशाली पहल है। कार्यक्रम में महिला पुलिसकर्मियों ने भी प्रेरणादायक अनुभव साझा किए।
यह संवाद महिलाओं को जागरूक, आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ। जनप्रतिनिधियों ने इस मुहिम को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।



