गाजीपुर। मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के अंतर्गत जनपद गाजीपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित पंडालों में जाकर महिला पुलिसकर्मियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा उपस्थित महिलाओं से संवाद स्थापित किया गया। इस दौरान उन्हें मिशन शक्ति अभियान की जानकारी दी गई तथा महिला सुरक्षा, अधिकारों और सरकारी सहायता सेवाओं जैसे 1090, 181, 112 के उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम प्रयास है।